फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं को दिया जा रहा आचार, पापड़ बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूको आरसेटी की ओर से महिलाओं को 20 दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

30 महिलाएं ले रही हैं भाग, सीखेंगी अचार, पापड़ बनाने के कई तरीके

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/नालागढ़। नालागढ़ की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए नजदीकी बीडीओ कार्यालय के समीप हाल में शुक्रवार को आचार और पापड़ बनाने का प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र के समूहों से जुड़ी 30 महिलाओं ने भाग लिया। नालागढ़ की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन की ओर से इस शिविर का आयोजन किया गया। वहीं महिलाओं को उत्पाद बनाना सीखने के लिए भी सभी सामग्रियां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। इस दौरान महिलाओं को अचार बनाने के बारे में सभी जरूरी जानकारियां दी गईं और महिलाओं से भी इस विषय के बारे में कई सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

शिविर में 30 महिलाओं को 20 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को अचार पापड़ बनाने के अलग-अलग तरीकों की भी जानकारी दी जाएगी। यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि बहुत सी महिलाएं दूर से स्थानों से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए सोलन शहर के समीप स्थित यूको आरसेटी संस्थान में नहीं आ सकतीं। उन्हें उनके घर द्वार पर प्रशिक्षण देने के लिए आरसेटी की ओर से यह शिविर उनके नजदीकी बीडीओ कार्यालय के पास ही लगाया गया है। इससे सभी महिलाओं को प्रशिक्षण में भाग लेने का मौका मिल सकेगा। वहीं इस शिविर के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिससे महिलाओं को रोजगार खड़ा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें