फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फुट गहरे कुएं में गिरी महिला मौत को मात देकर सुरक्षित निकली

Tue, 27 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर नालागढ़ के साथ लगते घणसोत गांव में सौ फीट गहरे कुएं में गिरी पचास वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पांच घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़कर सुरक्षित निकल आई। महिला को दमकल विभाग ने कुएं से जिंदा बाहर निकाला। घटना सोमवार देर रात की है। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला को हल्की चोटें आई हैं। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।
विज्ञापन

 दमकल विभाग के मुताबिक गणसोत गांव की केसरी देवी (50) पत्नी मदन लाल शाम पांच बजे से घर से गायब थी। परिजनों ने पूरे गांव में उसे खोजा पर इसके बाद भी उसका पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे कुएं से आवाजें आने लगी। इसके बाद जब गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस को मौके पर बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया। महिला को जब बाहर निकाला तो उसे केवल खरोचें ही आई थीं। इसे देखकर सभी हैरान भी थे।
 
दमकल विभाग के उपकेंद्र प्रभारी पीर सहाय कौंडल के नेतृत्व में प्रशामक राजेंद्र सिंह, अमर चंद, जमालुद्दीन, राजेश कुमार, मदन लाल, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हीरा सिंह और भाग सिंह ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।  उपकेंद्र प्रभारी ने बताया कि एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला को रात 11:15 बजे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि महिला को पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। पुलिस थाना नालागढ़ एएसआई नीलम ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। पूछताछ में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। महिला को पहले भी एक नहर में डूबने से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें