कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल कंडाघाट में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना ग्राम पंचायत क्वारग के गांव सेंज की है। बुधवार देर शाम घटना होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुनीता बुधवार शाम के समय घर पर अकेली थी। उसका 27 वर्षीय बेटा घास लेकर जब घर आया तो उसने अपनी मां को फंदे में लटके पाया। घटना की सूचना पुलिस थाना कंडाघाट में दी गई। एसएचओ ब्रिजलाल के साथ पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कंडाघाट ब्रिजलाल ने घटना की पुष्टि कर बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया है।