फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कमरे से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक मौत या हत्या दोनों पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

पति के साथ सुल्तानपुर में रहती थी झारखंड की महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सुल्तानपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका शव किराये के कमरे से मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की हत्या या फिर प्राकृतिक मौत पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार यशपाल ठाकुर निवासी गांव रामपुर सुल्तानपुर ने पुलिस थाना धर्मपुर में सूचना दी कि एक महिला जो उसकी किरायेदार थी, अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। उसे एंबुलेंस से एमएमयू अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस थाना धर्मपुर की टीम घटना की जांच करने पहुंची। जांच में महिला की पहचान राजमुन्नी पत्नी धर्मा लोहारा निवासी गांव दरीकोचा थाना व तहसील सीसई जिला गुमला झारखंड उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। जांच में पाया कि महिला पति के साथ किराये के कमरे में रहती थी। बताया जा रहा है कि अकसर वे आपस में झगड़ा करते थे।
विज्ञापन

29 नवंबर की शाम से महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो साथ वाले किरायेदारों ने मकान मालिक को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद मकान मालिक और लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो राजमुन्नी कमरा के फर्श पर बेसुध पड़ी थी। उसे मकान मालिक और लोग उपचार के लिए एमएमयू सुल्तानपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान शव का गहनता से निरीक्षण किया गया परंतु उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट, खरोंच के निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि राजमुन्नी की मृत्यु किस कारण हुई उसकी जांच कर रही है। हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें