फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से बिजली लाइन पर गिरा पेड़, नौ घंटे गुल रही बत्ती

Sun, 12 Jun 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सोलन में महाकालेश्वर मंदिर के नजदीक शुक्रवार रात को अंधड़ से बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे से क्षेत्र में करीब 9 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
नगर परिषद सोलन के वार्ड-14 की हाउसिंग कालोनी फेज एक में महाकालेश्वर मंदिर के नजदीक शुक्रवार रात को अंधड़ से बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे से क्षेत्र में करीब 9 घंटे  बिजली गुल रही।
विज्ञापन


पेड़ और बिजली की तारें सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई। बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से चार पोलों को भी नुकसान हुआ है। इसमें से एक पोल स्थानीय निवासी ताराचंद चौहान की गाड़ी पर गिर जाने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद बिजली बोर्ड के अधिकारियों को पेड़ गिरने की सूचना दी। कर्मचारियों ने खतरे को देखते हुए सप्लाई को बंद कर दी। हालांकि रात के समय होने के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आमतौर पर इस मार्ग पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है।
विज्ञापन


पेड़ के खतरे को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को भी शिकायत की थी, लेकिन कानूनी पेचीदगियों के चलते पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिली। स्थानीय निवासी कुलदीप रावत, ताराचंद चौहान, जेपी वर्मा, विजय सिंह ने बताया कि रात को करीब 12 बजे आए अंधड़ से पेड़ अचानक बिजली की तारों पर गिर गया।

इससे पूरी कॉलोनी में लाइट गुल हो गई। सुबह होते ही बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली की आपूर्ति बहाल की। वहीं पार्षद के सहयोग से नगर परिषद ने दोपहर तक पेड़ को काटकर यातायात को बहाल कर दिया। स्थानीय वेलफेयर सोयाइटी के प्रधान मोहन चौहान व महासचिव राजीव कौड़ा ने मौके पर पहुंच कर बिजली और यातायात को बहाल करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें