सोलन। पुलिस ने सोलन स्थित एचआरटीसी की कैंटीन में अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने कैंटीन संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि एचआरटीसी कैंटीन में शराब की बिक्री जाती है। पुलिस ने दबिश देकर मौके से 12 बोतलें अंग्रेजी और बीयर की पकड़ी हैं। यह शराब फॉर सेल चंडीगढ़ की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
इनसेट
दून भाजपा मंडल ने बद्दी में शुरू किया जनसंपर्क अभियान
बद्दी (सोलन)। दून भाजपा मंडल ने वीरवार से जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। मंडल की 11 कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर हर बूथ पर दस्तक देंगी। पहले दिन 20 बूथों पर कार्यकर्ता पहुंचे। बद्दी बाजार से अभियान शुरू किया गया। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि डोर-टू-डोर प्रचार किया।
इनसेट
शुक्रवार और शनिवार को बिजली बंद
कुनिहार(सोलन)। विद्युत बोर्ड के 11 केवी फीडर के रखरखाव और मरम्मत के चलते शुक्रवार और शनिवार को बिजली बंद रहेगी। शुक्रवार को गांव हरिपुर, केसू, कमलाई, दोछी, भोला, तिउकरी में बिजली बाधित होगी। शनिवार को कोटी, जाडली, पट्टा बराैरी और हरिपुर पंचायतों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी ई. नीरज कतना सहायक अभियंता विद्युत उपखंड कुनिहार ने दी। संवाद