फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मनरेगा व स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोयुक्त वैकल्पिक 12 दस्तावेज किए गए हैं आयोग ने मान्य
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के तहत 01 जून को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे शत-प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को अपना मतदाता पहचान पत्र साथ लाना होगा। अगर कोई मतदाता किन्हीं कारणों से मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है तो वह 12 अन्य फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करके मतदान कर सकता है।
विज्ञापन

इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र या राज्य सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र और यूडीआईडी कार्ड में से कोई भी दस्तावेज दिखाकर मतदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें