फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवाओं को नशे से बचाने का लिया संकल्प

Fri, 31 May 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी के प्र​शिक्षुओं को तंबाकू निषेध दिवस पर किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
एलआर संस्थान में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण सोलन ने संस्थान परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इसमें कानून विभाग के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी नैंटा ने कहा कि हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। 2024 का विषय हानिकारक तंबाकू उत्पादों को खत्म कर युवाओं को इससे बचाना है। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण समुदाय के प्रयासों के कारण पिछले कुछ वर्षों में सिगरेट पीने में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और निकोटीन पाउच युवाओं को नशे से दूर रहने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान आकृति, निशा और प्रीति ने अधिनियम के दंडात्मक प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षकों और छात्रों ने नशे में पढ़े युवाओं को इससे बचाने के लिए वादा किया और इसका संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें