फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड काल में विधवा हुई महिलाओं को लगेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 के कारण दुखद परिस्थितियों में विधवा हुई महिलाओं का डाटा एक सप्ताह में एकत्र करें ताकि पात्रता अनुसार इन महिलाओं को शीघ्र ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा सके। उपायुक्त मंगलवार को सोलन जिला में कोविड-19 समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

केसी चमन ने निर्देश दिए कि यह डाटा निर्धारित समय सीमा में तैयार करें ताकि ऐसी पात्र महिलाओं को शीघ्र संबल प्रदान किया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि सोलन जिला में नियमित प्रयासों तथा जन सहयोग से कोरोना संक्रमण की दर में नियमित कमी हो रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव के लिए नियम पालन में कोताही न बरतें । बैठक में जिला के उपमंडलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, सभी खंड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र टेगटा, जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा तनवर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
21465 लोगों ने दी कोरोना का मात
केसी चमन ने कहा कि जिला में 14 जून, 2021 तक कोविड-19 के कुल 22052 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 21465 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से उबर गए हैं। वर्तमान में जिला में कोरोना संक्रमण के 281 एक्टिव मामले हैं। इनमें से 191 रोगी शहरी क्षेत्रों तथा 90 रोगी ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 254 रोगियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि 18 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 महामारी के कारण 306 रोगियों की मौत हुई है।
विज्ञापन

केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में 14 जून, 2021 तक कोरोना संक्रमण के लिए कुल 1,91,583 परीक्षण किए गए हैं। जिला में कोरोना संक्रमण से उबरने की दर वर्तमान में 97.34 प्रतिशत है। क्यूमूलेटिव पॉजिटीविटी दर 11.5 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से जिला में कुल मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।
11 से 20 मई के बीच हुई 69 लोगों की मौत
जिला में कोविड-19 के कारण प्रथम मई, 2021 से 10 मई, 2021 तक पॉजिटीविटी दर 29.2 प्रतिशत थी। इस अवधि में कोरोना जांच के लिए 13333 परीक्षण किए गए तथा 3895 पॉजिटिव मामले पाए गए। जिला में इस अवधि में 54 व्यक्तियों की कोविड के कारण मृत्यु हुई। 11 मई से 20 मई, 2021 के मध्य जिला में कोविड पॉजिटीविटी दर 27.3 प्रतिशत रही। इस दौरान कोविड जांच के लिए 11260 परीक्षण किए गए तथा 3072 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस अवधि में 69 व्यक्तियों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई।
उन्होंने कहा कि जिला में कोविड-19 के कारण 21 मई, 2021 से 30 मई, 2021 तक पॉजिटीविटी दर 16.5 प्रतिशत रही। इस अवधि में कोरोना जांच के लिए 9246 परीक्षण किए गए तथा 1527 पॉजिटिव मामले पाए गए। जिला में इस अवधि में 47 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। 31 मई से 9 जून के मध्य जिला में कोविड पॉजिटीविटी दर 04.2 प्रतिशत रही। इस दौरान कोविड जांच के लिए 11255 परीक्षण किए गए तथा 472 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस अवधि में 25 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई। उपायुक्त ने कहा कि सोलन जिला में 10 जून से 14 जून, 2021 के मध्य कोविड पॉजिटीविटी दर 1.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस अवधि में कोविड जांच के लिए 6481 परीक्षण किए गए, 104 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए तथा चार व्यक्तियों की मृत्यु हुई।
4.37 से 1.62 मीट्रिक टन पहुंची ऑक्सीजन खपत
उपायुक्त ने कहा कि इस अवधि में जिला में कोविड रोगियों की ऑक्सीजन खपत में भी कमी आ रही है। 31 मई, 2021 को जिला में जहां ऑक्सीजन की खपत 4.37 मीट्रिक टन थी, वहीं 14 जून, 2021 को यह खपत 1.62 मीट्रिक टन है। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण दर में कमी कर इसे शून्य दर तक लाना ही जिला प्रशासन का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें