फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में तारों के सहारे चल रहे व्हीलचेयर और स्ट्रेचर

Thu, 03 Sep 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तारों के सहारे जोड़े गए स्ट्रेचर के टायर। संवाद
विज्ञापन
मरीजों को टूटी व्हीलचेयर के कारण हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आपातकालीन वार्ड में आने वाले मरीज टूटी-फूटी व्हीलचेयर और स्ट्रेचर का इस्तेमाल करने को मजबूर है। अस्पताल में रखे गए कई स्ट्रेचर और व्हीलचेयर अब तारों और रस्सियों के सहारे चल रहे हैं। ऐसे में आपातकालीन वार्ड में आने वाले मरीजों को टूटे स्ट्रेचर के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां मरीजों को दिए जाने वाले व्हीलचेयर में किसी के टायर खराब पड़े हैं, तो किसी में बैठने के लिए भी सही से जगह नहीं है। वहीं स्ट्रेचर के टायर लगभग निकल ही गए हैं और उन्हें तारों से बांध कर काम चलाया जा रहा है। वहीं व्हीलचेयर की भी अस्पताल में कमी है। अधिक मरीज होने पर आपातकालीन वार्ड में कई घंटों तक एक व्हीलचेयर तक नहीं मिल पाती है। ऐसे में अन्य मरीजों को काफी परेशानी होती है। यहां जिले के साथ सिरमौर और शिमला से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें व्हीलचेयर और स्ट्रेचर तक की सही सुविधा न मिलने से काफी परेशानी होती है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से नए सामान को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद और सामान आने के बाद मरीजों के लिए उन्हें रख दिया जाएगा। प्रशासन अपनी ओर से भी मरीजों को सुविधा देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें