फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ व मलपुर में 8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार प्रशासन ने 2,425 रुपये तय किया समर्थन मूल्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला सोलन में 2025-26 के लिए किसानों से गेहूं की खरीद बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के नालागढ़ व मलपुर में गेहूं की खरीद के लिए मंडियों की स्थापना प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से की गई है। कहा कि गेहूं की खरीद खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सहायता से की जा रही है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की खरीद 8 अप्रैल से 15 जून तक की जाएगी। जिला के किसानों से खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल hpappp.nic.in आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि अपनी गुणवत्ता युक्त फसल का ब्यौरा इस पोर्टल पर दर्ज करवाएं और इसके उपरांत चयनित मंडी में गेहूं लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अनुसार दो दिन में भुगतान प्रदान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें