संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-साई रोड के पीपल चौक पर दुर्गा माता मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत के पहले दिन धुंधकारी की कथा सुनाई। कथावाचक हरबंस लाल शास्त्री ने बताया कि प्राचीन समय में धुंधकारी अपने कुकर्मों के कारण प्रेत योनि को प्राप्त हुआ तो उसके भाई गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। धुंधकारी ने पेड़ पर बैठकर यह कथा सुनी। जिसे सुनकर धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली थी। इस अवसर पर कांता देवी, रोशनी देवी, निर्मला, प्रेमी देवी, रणो देवी, सोमा देवी, रामकली, आत्मीय देवी, शिंदर देवी, रीना देवी, कृष्णा, तारा कश्यप, कांता, कुशम देवी समेत कई श्रोतागण मौजूद रहे।