फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बड़ाेग में लोगों को बताई कल्याण योजनाएं, स्वरोजगार पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत बड़ोग में विश्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया। बड़ोग में लोगों को कल्याण की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। स्वरोजगार पर भी महिलाओं को समझाया गया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है। महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है। इससे महिलाएं आसानी से अपना रोजगार शुरू करने के बाद ऋण को निर्धारित समय पर लौटा सकती है। वहीं, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के बारे में भी बताया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समेत अन्य को मकान बनाने के लिए भी 1,50,000 रुपये दिए जाते हैं। अंतरजातीय विवाह पुरस्कार, अक्षम विवाह अनुदान, अक्षम छात्रों के लिए छात्रवृति योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओ से भी आवश्यक योजनाओं के बारे में बताया। विभाग की ओर से बाल विवाह विरोधी अभियान, बेटी है अनमोल योजना और शगुन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें