फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, रबी की तैयारी व मक्की की कटाई का सही समय

Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विवि के कृषि विशेषज्ञों ने जारी की किसान-बागवानों को सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा। 18 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने से किसानों को खेतीबाड़ी के कार्य समय पर निपटाने का अच्छा मौका मिलेगा।
नौणी विवि के कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे साफ मौसम का लाभ उठाते हुए निराई-गुड़ाई, पौधों पर मिट्टी चढ़ाने और जल निकासी की नालियों की सफाई का काम करें। साथ ही, रबी फसलों की सीधी बुवाई के लिए क्यारियां तैयार करने का यह सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुट्टे सूखने, भूरे होने और दाने सख्त होने पर तुरंत कटाई करें। अच्छी तरह धूप में सुखाने के बाद ही सुरक्षित भंडारण करें। बागवान सेब के बागों से झड़े और रोगग्रस्त फलों को उठाकर नष्ट करें, ताकि बीमारियां न फैलें। किसान पालक और मटर की अगेती किस्मों की बुवाई करें। मेथी, धनिया, मूली, गाजर और चुकंदर की बुवाई के लिए खेत तैयार रखें। टमाटर के पके फल तोड़ें और कीटग्रस्त फलों को हटा दें। कद्दू वर्गीय फसलों में बेलों को स्टेकिंग दें तथा फल मक्खी से बचाव के लिए प्रति बीघा दो फेरोमोन ट्रैप लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें