फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शुक्रवार को हुई बारिश के बाद खुला मौसम, लोगों को मिली राहत

Mon, 13 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड में भी हुआ इजाफा, तापमान में आई 5 डिग्री की गिरावट
विज्ञापन


किसान-बागवानों को था बारिश का इंतजार, फसलों को फायदा
मटर, लहसुन, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों के लिए बनी संजीवनी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शुक्रवार को दोपहर और रात को रुक-रुककर हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर कारोबारियों को इससे कुछ राहत मिली क्योंकि बारिश होने से कारोबारी परेशान हो गए थे। हालांकि बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। जिले में दिन के तापमान 5 डिग्री तक की कमी आई है। जहां पहले दोपहर को 25 डिग्री तापमान रहता था, वह घटकर 20 डिग्री रह गया था। वहीं रविवार को भी दोपहर को तापमान 18 डिग्री तक रहा। शाम होते ही मौसम और सर्द हो गया, लोग घरों में दुबकने लगे। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन तक अब मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

इनसेट



किसानों को मिली राहत

बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। किसान-बागवान काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश होने से मटर, लहसुन, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों के लिए फायदा होगा। इसमें बारिश न होने से फसलें बढ़ नहीं रही थी। मगर बारिश होने से अब दिक्कत नहीं आएगी। फसलों को जहां पानी मिला तो उसमें नई जान आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें