पट्टाबरौरी में नव चेतना समाज सेवा संगठन ने बैठक लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पट्टा बरौरी के गांव घोड़ी में नव चेतना समाज सेवा संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष देशराज भाटिया ने की। संगठन के सचिव व प्रवक्ता एमएस सूर्यवंशी ने बताया कि बैठक में संगठन के प्रति समर्पित सेवा भावना व समर्पण पर जोर दिया गया। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि संगठन सभी सामाजिक बुराइयों व नशाखोरी के खिलाफ एकजुट है इसके लिए सभी संगठित होकर काम करेंगे। गांव के विकास के लिए सरकार व विभागों से संपर्क करेंगे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार व विभागों से दूर करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक समाजसेवियों को साथ जोड़ेंगे। बैठक में कृष्ण लाल, जगदीश, सोम प्रकाश, दिनेश, दीपराम, रामलाल आदि ने भाग लिया।