फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिमला में कल धरने में शामिल होंगे सभी पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार ने बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष ई. रतन तनवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति सभी सदस्य पूरी तरह से निराश हो चुके हैं। सभी सदस्यों ने बोर्ड और राज्य सरकार के असंवैधानिक आदेशों का कड़ा विरोध किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिमला में सात अगस्त को आयोजित होने वाली जेएसी के धरने में शामिल होंगे। बोर्ड ने कर्मचारियों के कार्य स्थलों पर गेट मीटिंग व रैलियां न करने के आदेशों और इसे रोकने के लिए राज्य के डीजीपी व सीआईडी की सहायता लेने के आदेशों की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त साथी और पूर्व एमडी इंजीनियर सुनील ग्रोवर जो कि इस समय एक दुर्घटना के कारण बिस्तर पर पड़े हैं, उन्हें भी बोर्ड और सरकार पुराने लिए गए निर्णयों के लिए फसाने की कोशिश कर रहे हैं। बोर्ड ने इस बाबत सरकार से उनके ऊपर केस करने के लिए परमिशन मांगी हुई है। इससे यही जाहिर हो रहा है कि यह सरकार व विद्युत बोर्ड जेएसी की प्रस्तावित सात अगस्त को शिमला में होने वाली महारैली से डर गए हैं। कुनिहार बोर्ड पेंशनरों ने भी भारी संख्या में शिमला चलो, अभी नहीं तो कभी नहीं महारैली में शामिल होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें