फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के कारण ही हम सुरक्षित : एसपी

विज्ञापन
पुलिस शहीदी दिवस पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते एसपी विनोद कुमार धीमान-
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस मुख्यालय बद्दी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
एसपी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में पिछले वर्ष में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम पढ़े गए। यह परंपरा देशभर में एक साथ निभाई जाती है ताकि उनके बलिदान को कभी न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों की बदौलत ही आज देशवासी सुरक्षित हैं और समाज में शांति व कानून-व्यवस्था बनी हुई है। इस अवसर पर परेड का आयोजन भी किया गया। इस दौरान जवानों ने मार्च पास्ट कर शहीदों को सलामी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाएं, ताकि समाज में सुरक्षा, न्याय और भाईचारे का वातावरण कायम रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें