फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोधी माजरा स्कूल में माॅकड्रिल से बताए आपदा से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोधी माजरा में विद्यार्थियों काे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल में माॅकड्रिल के जरिये प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कैसे कम किया जा सकता है, के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य रमेश कुमार शर्मा ने बच्चों को प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, सुनामी, बाढ़, सूखा, जंगलों में भीषण आग के कारण हुए सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान होता है और इससे पर्यावरण पर दुष्प्रभाव को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदाओं के असर को कम करने और बचाव के लिए हमें जागरूक होना आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलजुल कर प्रयत्न करना होगा। आपदाओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को मॉकड्रिल का अभ्यास करवाया गया और अन्य गतिविधियां भी करवाई गई, जिसमें नारा लेखन और रैली भी निकली गई। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्रभारी सीमा देवी, प्रवक्ता इतिहास, अन्य अध्यापकगण व अभिभावक भी शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने बताया के इस तरह के गतिविधियां स्कूल में समय-समय पर करवाई जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थी भविष्य में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें