फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में लोगों को हफ्ते में एक बार पेयजल सप्लाई

Thu, 08 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को गिरी पेयजल योजना से सप्लाई न मिलने से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
धर्मपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को गिरी पेयजल योजना से सप्लाई न मिलने से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोगों की मांग पर कुछ समय के लिए आईपीएच विभाग द्वारा पानी की सप्लाई को दुरुस्त कर दिया था। लेकिन अब फिर से लोगों को एक सप्ताह के बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। इस कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने के कारण स्थानीय योजनाओं में भी पानी की कमी आने लगी है। इस कारण लोगों को पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गुरवचन सिंह सेठी, जगत राम, विनय, राज कुमार, रमन, कमला, सुनीता, सुमित्रा, मधु, स्नेलता, हेमलता और अन्य ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्रों के लोगों को अक्सर पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गिरी पेयजल योजना को आरंभ कर दिया है। लेकिन इस योजना से भी धर्मपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।

लोगों को पानी की सप्लाई एक सप्ताह के बाद दी जा रही है। लोगों ने मांग की है कि धर्मपुर क्षेत्र को गिरी योजना से मिलने वाली सप्लाई के तहत पूरी और नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है। लेकिन विभाग द्वारा सोलन में पेयजल की समस्या को देखते हुए धर्मपुर के हिस्से का पानी सोलन में ही वितरित कर दिया जाता है। इसके लिए ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की पेयजल योजना को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही चेताया कि अगर जल्द धर्मपुर क्षेत्र को अपने हिस्से का पानी नहीं दिया गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के समक्ष उठाई समस्या : परिहार
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल धर्मपुर के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश परिहार ने बताया कि गिरी की आपूर्ति सप्ताह में मात्र एक दिन दी जा रही है। इस कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने से वैकल्पिक डगरोह पेयजल योजना भी ड्राई हो गई है। पेयजल किल्लत और गिरी योजना की सप्लाई के लिए आला अधिकारियों के पास मांग रखी जाएगी ताकि लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री को भेजा है प्रस्ताव: पंवर
धर्मपुर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश पंवर ने कहा कि आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता हेमंत तनवर ने धर्मपुर क्षेत्र के लिए हर रोज गिरी देने के लिए आश्वास्त किया था। लेकिन इसके बावजूद भी धर्मपुर क्षेत्र को अक्तूबर में मात्र 5 दिन और नवंबर में 8 दिन के बाद गिरी योजना से सप्लाई दी जा रही है। बताया कि इस समस्या के बारे में पंचायत में प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार और आईपीएच मंत्री को भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें