परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के लोगों को अप्रैल माह में महंगा पानी पीना पड़ेगा। हिमुडा पेयजल दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। वर्तमान में परवाणू में घरेलू पानी की दरें 20.28 रुपये प्रति 1000 लीटर 20000 लीटर तक है, जबकि 20000 लीटर से अधिक खपत पर 40.56 रुपये की वसूली की जाती है। परवाणू औद्योगिक नगर में घरेलू कनेक्शन लगभग 2600 और व्यावसायिक 1050 कनेक्शन हैं। हालांकि अभी केवल घरेलू पानी के कनेक्शनों पर अप्रैल से 10 फीसदी की बढ़ोतरी तय है। संवाद