फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में 25 दिनों में 12 लोग कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल की ओपीडी भी बढ़कर पहुंची 400
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में 25 दिनों में 12 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। परवाणू के आसपास के क्षेत्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। इसे लेकर टीम ने सैंपलिंग को तेज कर दिया है और वायरल से ग्रसित मरीजों में कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इनमें परवाणू के साथ लगते संधोग गांव से एक, कोटबेज से एक, कोटी (जाबली) से एक, माजरा (कालका) से एक, भारती से एक, खेड़ा सीताराम से एक, सेक्टर-4 (परवाणू) से एक, बड़ोग (प्राथा) से एक, टिक्कर (टकसाल) से एक, टिपरा (कालका) से एक, नमोल से एक और कुलावाल (बद्दी) से एक शामिल है।
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन मौसम को लेकर हुए ईएसआई अस्पताल में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अस्पताल की ओपीडी में लगभग 300 से 400 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें से लगभग 20 से 25 लोग वायरल बुखार के आ रहे हैं। ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया कि इलाके में रोजाना मौसम में रुख बदलने से अस्पताल में रोजाना ओपीडी में खांसी, जुकाम और वायरल
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिनमें लगभग 20 मरीज बुखार के आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें