फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रबौण में फोरलेन सड़क पर भरा पानी, चालक परेशान

Mon, 05 Feb 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दो दिन हुई बारिश से एक लेन इकट्ठा हो गया पानी
विज्ञापन

बारिश के बाद फोरलेन निर्माता कंपनी की खुल गई पोल
डक्ट और नालियों में जाने की बजाए सड़क पर जमा हो रहा है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक बने फोरलेन में मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। फोरलेन पर रबौण के समीप बारिश के बाद एक लेन में पानी भर गया। इससे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हुई। दिनभर वाहन चालक दिक्कतें झेलते रहे। कई वाहन सड़क पर गड्ढा होने के डर से नहीं निकल सके और गलत दिशा से निकलने पर मजबूर हुए। जबकि कई वाहन चालक पानी के बीच वाहनों को लेकर आए। रविवार को भी ऐसा ही हाल पट्टामोड़ के समीप हुआ था।
यहां पर भी सड़क पर पांच फीट पानी जमा हो गया और करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हैरत की बात तो यह है कि फोरलेन कंपनी की ओर से इस प्रकार की असुविधा को देखने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग वाहन भी चलाया हुआ है। लेकिन कंपनी के कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि शनिवार और रविवार को जमकर बारिश हुई। ऐसे में रबौन के समीप पानी इकट्ठा हो गया। बारिश होने के बाद फिर से फोरलेन निर्माता कंपनी की पोल खुल गई। इसके बाद कंपनी की ओर से डक्ट और नालियों को ठीक करने का दावा किया था। बरसात निकल जाने के बाद कंपनी ने न तो डक्ट को ठीक किया और न ही नालियों को बनाया। इससे बारिश में सड़क पर ही पानी बहता है। वहीं कई जगह पर डंगें से लोगों के घरों में पानी चला जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें