फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो दिन की बारिश के बाद सुबह मौसम साफ, शाम को फिर छाए बादल

Mon, 05 Feb 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से ठंड में इजाफा, पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना
विज्ञापन

सूखे की मार झेल रहे किसान-बागवानों ने ली राहत की सांस
फलदार पौधों की होगी रोपाई, लहसुन, मटर की किसान करेंगे गुड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में दो दिन हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह के समय धूप खिली, जबकि दोपहर बाद मौसम फिर से खराब हो गया है। मौसम खुलने के बाद किसान-बागवान भी खेतों में जुट जाएंगे। जिले में दिन के तापमान 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। जबकि रात का तापमान 9 डिग्री तक घटा है।
जहां रविवार को दिन का तापमान 8 डिग्री था, वह सोमवार को बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह रात का तापमान शनिवार को न्यूतम तापमान 3.2 डिग्री था, वह रविवार रात बढ़कर 3.6 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि रात के समय ठंड काफी अधिक पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो दिनों से जिले भर में हो रही बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। इसके साथ पहाड़ी क्षेत्र चायल, कसौली, करोल में हिमपात की भी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा सूखे की मार झेल रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश न होने के कारण जहां किसानों की फसलें तबाह हो रही थी। वहीं शुष्क ठंड से भी लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों की माने तो यह बारिश उनकी फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। वहीं अब बागवानों और किसानों की ओर से खरीदे गए प्लम, खुमानी, सेब, आडू सहित अन्य पौधों की रोपाई का कार्य करने में भी आसानी होगी। जिले के कुनिहार, सुबाथू, कंडाघाट, धर्मपुर, परवाणू, अर्की में बारिश से ठंड बढ़ गई है। लोग अपने घरों में हीटर और चूल्हों के पास बैठकर हाथ सेंक रहे हैं। वर्तमान में जिला के किसानों ने रबी फसलों की बिजाई की है। जिसमें मटर, गेहूं, सहित अन्य फसलें शामिल हैं। बारिश न होने के कारण ये सभी फसलें सूखने के कगार पर थीं, लेकिन अब बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जिससे मटर और गेहूं की अच्छी पैदावार होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें