फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिकनी खड्ड में बनी प्राकृतिक झील से पानी की निकासी शुरू, स्थिति काबू में

Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में बनी कृत्रिम झील से पानी की निकासी के लिए मशीन की मदद से जगह बना
विज्ञापन
एसडीएम बोले जरूरत के हिसाब से छोड़ा जा रहा पानी, लोगों को डरने जरूरत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़/रामशहर (सोलन)। रामशहर के कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में बनी कृत्रिम झील से जलभराव की निकासी के लिए नालागढ़ प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। झील से पानी की निकासी शुरू हो चुकी है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी नागरिक को घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
वीरवार की शाम को कुमारहट्टी के समीप पहाड़ी धंसने से एक प्राकृतिक झील बन गई थी। यहां पर 24 घंटे तक पानी भरता रहा। जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई थीं कि अगर झील टूट जाती तो नालागढ़ के चिकनी खड्ड के साथ लगते गांव व उपजाऊ जमीन इसकी चपेट में आ सकती है, लेकिन प्रशासन की ओर से यहां पर लगातार प्रयास जारी किए गए जेसीबी खड्ड तक पहुंचाने के लिए पहले रास्ता तैयार किया। उसके बाद यहां पर जेसीबी मशीन पहुंचाई गई। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर इसे थोड़ा-थोड़ा खोला गया। शुक्रवार देर रात से झील को खाली करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया ने लोगों से निवेदन किया है कि चिकनी खड्ड से उचित दूरी बनाए रखें तथा अपने आसपास के लोगों को भी खड्ड के पास न जाने के लिए सचेत करें।आपकी सुरक्षा नालागढ़ प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एवं जिम्मेदारी है। अभी झील को खाली करने का कार्य चला हुआ है। अभी बहुत कम पानी छोड़ा गया है।

कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में बनी कृत्रिम झील से पानी की निकासी के लिए मशीन की मदद से जगह बना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें