फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नहीं सुधर नहीं पानी की सप्लाई, लोगों को पांचवें दिन आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने छोड़ा 91.76 लाख लीटर पानी, जलसंकट बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जल शक्ति विभाग की ओर से भरपूर पानी मिलने के बाद भी शहर में पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। विभाग की ओर से बीते कई दिनों से 80 लाख लीटर से ज्यादा पानी की आपूर्ति निगम को दी जा रही है। इसके बावजूद भी पानी की सप्लाई पांचवें दिन मिल रही है। निगम ने पानी की पर्याप्त सप्लाई मिलने के बाद जलसंकट खत्म होने के दावे किए थे वहीं अब निगम अपने इन दावों पर खरा नहीं उतर पा रहा है।
जल शक्ति विभाग की ओर से बीते एक हफ्ते से निगम को 70 लाख लीटर से अधिक पानी की आपूर्ति दी गई है। पिछले बुधवार को 87.48 लाख लीटर, वीरवार को 71.48, शुक्रवार को 76.94, शनिवार को 92.23, रविवार को 76.20 लाख लीटर, सोमवार को 80.21, मंगलवार को 84.78 लाख और बुधवार को 91.76 लाख लीटर पानी की आपूर्ति दी गई। इसके बावजूद भी अब तक पानी की आपूर्ति तीसरे से चौथे दिन में नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम चौथे दिन पानी की सप्लाई देने के वादे करता है लेकिन पांच दिन के इंतजार के बाद पानी दिया जा रहा है। लोगों ने नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले शहर में ऐसा पेयजल संकट कभी नहीं देखा, खासकर सर्दियों में पानी की आपूर्ति तीसरे से चौथे दिन हो जाती थी।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम भी हमेशा से दावे करता रहा है कि जल शक्ति विभाग की ओर से पर्याप्त पानी मिलने के बाद आपूर्ति में सुधार होगा। शहर को रोजाना 90 लाख से एक करोड़ लीटर पानी की जरूरत होती है। हालांकि अब पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने के बाद निगम उसका सही तरीके से आवंटन नहीं कर पा रहा है। ऐसे में निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
शहर में निर्धारित समय और दिनों के अनुसार नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है। जल शक्ति विभाग की ओर से बुधवार को 90 लाख लीटर से ज्यादा पानी दिया गया है। सभी वार्डों के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। जल्द तीसरे दिन पानी देने का प्रयास किया जाएगा।
-सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें