फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन खंड की 39 पंचायतों का वार्ड रोस्टर जारी, महिलाओं का रहेगा वर्चस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने कसी कमर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सोलन ब्लॉक की 39 पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा द्वारा जारी इस रोस्टर में अधिकांश वार्ड आरक्षित किए गए हैं। खासकर महिलाओं और अनुसूचित जाति महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे इन वर्गों का वर्चस्व देखने को मिलेगा। आरक्षण तय होने के बाद अब चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को स्पष्ट हो गया है कि उनके वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
किस पंचायत में कौन सा वार्ड आरक्षित
जौणाजी पंचायत के 7 वार्डों में से वार्ड 1 और 3 अनुसूचित जाति, वार्ड 2 और 4 महिला तथा वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। डांगरी पंचायत के 9 वार्डों में वार्ड 1, 2 और 3 महिला, वार्ड 4 और 5 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सलोगड़ा पंचायत के 9 वार्डों में वार्ड 1 और 2 अनुसूचित जाति, वार्ड 3 और 7 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 4 और 5 महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

सपरून पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1, 2 और 3 महिला तथा वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कोठों पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 अनुसूचित जाति, वार्ड 3 और 5 महिला तथा वार्ड 4 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। शामती पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 2 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 3 और 4 महिला के लिए आरक्षित हैं।
मशीवर में एक वार्ड ओपन
मशीवर पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 और 4 महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक वार्ड अनारक्षित (ओपन) रखा गया है। सेर बनेड़ा पंचायत में वार्ड 1 अनुसूचित जाति, वार्ड 3 और 4 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 2 महिला के लिए आरक्षित है। सन्होल पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1, 2 और 6 महिला, वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जाबल जमरोट पंचायत में वार्ड 1, 6 और 7 महिला, वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
कोरो पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 और 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 2 महिला तथा वार्ड 5 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। काबा कलां पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 और 5 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3 महिला तथा वार्ड 2 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
धरोट पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 2 और 5 महिला तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। अन्हेच पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 अनुसूचित जाति, वार्ड 2 और 3 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 4 महिला के लिए आरक्षित है। भोजनगर पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 4 और 6 महिला, वार्ड 1 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 3 और 7 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।
तोप की बेड़ पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 2 और 4 महिला तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। शडियाणा पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1 और 7 महिला, वार्ड 2 और 3 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पट्टा बरौरी पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 और 4 महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 5 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
जाडली पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1 और 6 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 3 और 7 महिला के लिए आरक्षित हैं। हरिपुर पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 2 और 4 महिला तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। चेवा पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 2 और 4 महिला, वार्ड 5 और 7 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
चामत भड़ेच पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 और 2 महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।भारती पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 4 और 5 महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
आंजी पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 और 5 महिला तथा वार्ड 2 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बसाल पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1 और 4 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 6 और 7 महिला के लिए आरक्षित हैं।
पड़ग पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 3 और 6 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 2 और 7 महिला के लिए आरक्षित है। धार बखुना पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 3 और 4 महिला के लिए आरक्षित है। मनसार पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 1 और 3 महिला के लिए आरक्षित है। नेरी कलां पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 2 और 5 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 4 महिला के लिए आरक्षित है।
कक्कड़हट्टी पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 और 4 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 5 महिला के लिए आरक्षित है। बोहली पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1 और 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 2 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 5 महिला के लिए आरक्षित है। शमरोड़ पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1 महिला, वार्ड 4 और 5 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
ओच्छघाट पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 2, 5 और 6 महिला, वार्ड 1 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। नौणी मझगांव पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1, 3 और 5 महिला तथा वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। रणों पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 1 और 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 महिला तथा वार्ड 5 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

देवठी पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 3 और 4 महिला तथा वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। बड़ोग पंचायत के 7 वार्डों में वार्ड 1 और 4 महिला, वार्ड 3 और 6 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड 5 और 7 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सेरी पंचायत के 5 वार्डों में वार्ड 4 और 5 महिला तथा वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिन वार्डों के बारे में उपरोक्त उल्लेख नहीं है वे सभी अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें