फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम के वार्ड पांच के लिए आज होगा मतदान

Sat, 28 Sep 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चलेगी मतदान प्रक्रिया
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे तक आएगा परिणाम, ईवीएम से वोटिंग
भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर पांच में उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। इसमें सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। वहीं 4:30 से 5:30 बजे तक मतगणना होगी। शाम 5:30 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वोटिंग ईवीएम में होगी जबकि वीवी पैट नहीं रहेगी। मतगणना नगर निगम सोलन के सभागार में की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सोलन व सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ पूनम बंसल ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन में दो मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें करीब 1147 मतदाता हैं। भाजपा की ओर से अमरजीत पांजा, जबकि कांग्रेस के पुनीत नारंग चुनाव मैदान में है्र। गौर रहे कि वार्ड नंबर पांच के पूर्व पार्षद स्वर्गीय कुलभूषण गुप्ता के निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। उनका निधन फरवरी में हुआ था। जिसे अब भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें