फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चरणजीत कौर बनीं आशा कार्यकर्ता संघ की प्रधान

Sat, 28 Sep 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता नालागढ़ संघ की नई कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
बीएमएस के प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में नालागढ़ में हुए चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। आशा कार्यकर्ता संघ की नालागढ़ इकाई के चुनाव में चरणजीत कौर को प्रधान चुना गया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सह प्रभारी देश राज व प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज की देखरेख में यह चुनाव कराए गए। इसमें प्रधान के अतिरिक्त बद्दी की बबिता देवी, जोघों की राज कौर व रामशहर की शीला देवी को उपप्रधान, नालागढ़ की बीना देवी को महासचिव, बद्दी के कमलदीप को सह सचिव, नालागढ़ की बेबी देवी को कोषाध्यक्ष, खेड़ा की मंजू को प्रेस सचिव व जोघों की जमना देवी को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा सुमन, मनप्रीत, नीलम व सबीना को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
विज्ञापन


संघ की प्रधान चरणजीत कौर ने कहा कि शीघ्र ही आशा वर्कर की मांगो को लेकर बीएमओ डॉ मुक्ता रस्तोगी के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन दिया जाए। अन्यथा बीएमएस के साथ मिल कर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें