फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
बरोटीवाला कालेज के एनएसएस के स्वयं सेवक नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते हुए- स्रोत- कालेज सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरोटीवाला (सोलन) । राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया। दिन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे योग प्रशिक्षिका कल्पना चौहान के नेतृत्व में योग सत्र से हुई। स्वयंसेवियों ने मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास कर उनके शारीरिक व मानसिक लाभों को समझा। योग सत्र के बाद स्वयंसेवियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई यह रैली गोद लिए गए बरोटीवाला पंचायत के वार्ड नंबर-3 तक पहुंची। रैली के दौरान छात्रों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। घर-घर जाकर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण रैली के बाद स्वयंसेवियों ने वार्ड नंबर-3 में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। प्रश्नावली के माध्यम से क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का डेटा जुटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें