सोलन कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवी झुग्गी-झोपड़ियों में बांटते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर आयोजित दो दिवसीय वस्त्र दान अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने एकत्रित किए गए कपड़ों को चंबाघाट के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले निर्धन और जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया। अभियान में एनएसएस के लगभग 50 स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन स्वयंसेवियों ने न केवल कपड़े एकत्रित किए, बल्कि समाज में सद्भावना और आपसी सहयोग का भी संदेश दिया। इस नेक कार्य के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।