फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नन्हे बच्चों ने पेश की शानदार मार्च पास्ट, आकर्षक प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
दून किड्स प्लेनेट स्कूल  के खेल दिवस पर विजेता छात्रों को पुरस्कार देते हुए स्कूल के प्रंबधक- स
विज्ञापन
दून किड्स प्लेनेट स्कूल में मनाया वार्षिक खेल उत्सव,प्री-केजी और केजी के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों के साथ दादा-दादी और नाना-नानी ने रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दून किड्स प्लेनेट स्कूल में फाउंडेशन ईयर, प्री-केजी और केजी के बच्चों के लिए वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी भी उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत गौरव मार्च भव्य परेड से हुई, जिसमें बच्चों ने अनुशासन और जोश के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि उप निरीक्षक राधा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखकर इस तरह के खेल और गतिविधियों में भाग लेने देना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के तहत किक, रन एंड सेलिब्रेट में मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों और बड़ी मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हिमाचली संस्कृति की झलक भी आनंद की लय लोक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए दादा-दादी और नाना-नानी के लिए म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा चालक और परिचालकों के लिए दौड़ और रस्साकशी, और स्कूल के हेल्पर्स के लिए मटका बैलेंस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं छात्रों, दादा-दादी, नाना-नानी, चालक, परिचालक और सहायकों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें