फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में झाड़ियां काटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की एनएसएस इकाई ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया और झाड़ियां काटीं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू और सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने पोषण वाटिका में खोदाई की। केंचुआ खाद डालकर धनिया और लहसुन का बीज रोपा। प्रवक्ता इतिहास और मीडिया प्रभारी अमर सिंह वर्मा ने बताया कि इसके अलावा विद्यालय परिसर में फूलों की झाड़ियों की कटाई और छंटाई भी की। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्वयंसेवियों को विद्यालय को स्वच्छ रखने की महता पर जोर दिया और उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें