फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री की 107वीं जयंती मनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोलन के पुराने विश्राम गृह में उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ। वे स्वतंत्रता आंदोलन के माहौल में बड़ी हुईं। शिक्षा प्राप्त के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हो गईं।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पश्चात वह कांग्रेस में शामिल हुईं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनीं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अकस्मात मौत के बाद प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में वे कैबिनेट मंत्री बनीं। शास्त्री के निधन के बाद वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। अपने कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हर क्षेत्र में राष्ट्र को विकास की ओर अग्रसर किया। अंतरिक्ष पर कार्य शुरू किया। रक्षा क्षेत्र में देश मजबूत हुआ। भूमिहीनों को भूमि का मालिक बनाया। (1966 से 1984) लगातार चार बार देश के प्रधानमंत्री पद पर रह कर राष्ट्र की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिव कुमार के अलावा कुल राकेश पंत, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, संजीव ठाकुर, हेम ठाकुर, निर्देशक खाद्य आपूर्ति जतिन साहनी, नगर निगम पार्षद सरदार सिंह, संगीता ठाकुर, संधीरा, मधु ठाकुर, पार्षद विजय ठाकुर, रजत थापा, पूजा, पुनीत नारंग समेत कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें