राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर के दौरान मौज
कुनिहार(सोलन)। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के स्वयंसेवियों ने प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन कर भजन-कीर्तन किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर व प्राकृतिक जलस्रोत खटनाली में साफ-सफाई की। साथ ही बागवानी नर्सरी का भ्रमण किया व वहां विभिन्न प्रजाति के पौधों के बारे जानकारी हासिल की। शिविर प्रभारी लीला शंकर व मोनिका चौधरी ने बताया कि भौतिक सत्र में पंकज वेश ने स्वयंसेवियों को कॅरिअर काउंसिलिंग के बारे में गाइड किया। इसके अलावा केंद्राध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय कुनिहार रमेश चंद शर्मा ने बच्चों को नैतिक मूल्यों पर विस्तृत जानकारी दी।