गौड़ा स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान साफ-सफाई करते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गौड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के आसपास उगी झाड़ियों को साफ किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों में सामाजिक जागरूकता, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। शिविर के दौरान विभिन्न सेवाकार्य और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंगलवार को शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। सभी स्वयंसेवी सुबह 5:00 बजे उठे और फिर भजन-कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकाली।