फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिलाई की शंखोली पंचायत में नाबालिग युवती ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत शंखोली के खड़काह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही शिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती की पहचान नंदनी उर्फ नेहा (15) पुत्री बबलू निवासी गांव खडकांह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने गांव से कुछ दूरी पर जाकर पेड़ से फंदा लगाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले में हर तरह से जांच कर रही है।
विज्ञापन


........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें