फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विश्व मानव कल्याणी केंद्र ने कांवडियों के लिए लगाए 61 शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। विश्व मानव कल्याणी केंद्र कांवड़ियों के लिए शिविर का आयोजन कर रहा है। वीएमआरके 9 राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड में 61 जगह सेवा शिविर लगा रहा है। शिविरों की शुरूआत 11 जुलाई से हुई है और समापन 5 अगस्त को होगा। संगठन द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में आने वाले कांवड़ियों को निशुल्क चिकित्सा सेवा, औषधि वितरण, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, भोजन, विश्राम स्थल व प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवाएं भी शिविरों में उपलब्ध हैं। शिविरों में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला सेवक सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन

संस्था के महासचिव हरजीत कौर ने बताया कि संस्था की ओर से प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए संस्था विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि विश्व मानव कल्याणी केंद्र एक पंजीकृत सामाजिक सेवा संस्था है, जो वर्ष 2005 से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें