सोलन कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिता का आयोजन
कंडाघाट, धर्मपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रों के अतिरिक्त धर्मपुर और कंडाघाट के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष के विनीत कश्यप ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की सरगम दूसस व हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा द्वितीय सेमेस्टर की कृतिका वर्मा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीया वर्ष की तरनुम ने पहला, बीए प्रथम वर्ष के नितेश कुमार ने दूसरा, बीए द्वितीया वर्ष की प्रिंसी ने तीसरा स्थान और बीए प्रथम वर्ष के मोहित ने चौथा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि लाल शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए बधाई दी और सड़क सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेंद्र वर्मा, डॉ. चमन शर्मा तथा डॉ. मीनू कुंडी ने निर्णयक की भूमिका निभाई। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि रोड सेफ्टी क्लब सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य डॉ. कात्यानी शर्मा ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।