संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम यूथ और ईको क्लब ने आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। इस अवसर पर छठी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व को दर्शाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में बच्चों से जल का सदुपयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी बट्टू, ईको क्लब प्रभारी रुचि गुप्ता और प्रवक्ता इतिहास व मीडिया प्रभारी अमर सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।