फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
नालागढ़ के मसेवाल में विधिक शिविर में भाग लेते हुए अवस्थी कालेज के छात्र व ग्रामीण- स्रोत-कालेज।
विज्ञापन
मसेवाल गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ नालागढ़ के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने मसेवाल गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में पंचायत की पूर्व प्रधान गुरमैल कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों तथा सामाजिक न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान संकाय सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को विधिक मुद्दों से संबंधित जानकारी पूर्ण साहित्य भी वितरित किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। इस अवसर पर लगभग 60 ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया और अपनी विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी समस्याओं को विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के साथ साझा कर उन पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें