फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्रामीणों ने लगाया फोरलेन निर्माण कंपनी पर बिना अनुमति से पेड़ उखाड़ने का आरोप

Wed, 18 Sep 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट के शुंगल गांव में निर्माण के दौरान उखाड़े गए हरे पेड़
विज्ञापन

प्रशासन को शिकायत देने के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल के तहत कैथलीघाट के समीप शुंगल गांव में फोरलेन निर्माण के लिए निजी भूमि से बिना अनुमति पेड़ उखाड़े जा रहे हैं। ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी पर आरोप लगाया कि बिना अनुमति के वह हरे पेड़ उखाड़ रहे हैं। जिससे क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोतों को भी नुकसान होने की संभावना है।
शुंगल गांव के ग्रामीण रामेश्वर शर्मा, मनोज शर्मा, बाल कृष्ण, भास्करानंद, कपिल और उपेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि इससे ग्रामीणों की निजी संपत्ति और गांव के जल स्रोतों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीण निजी भूमि और पेड़ों को फोरलेन निर्माण के कारण हो रहे नुकसान की शिकायत पहले भी एसडीएम कंडाघाट से कर चुके हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विगत दिनों फोरलेन निर्माण के लिए ग्रामीणों की निजी भूमि जो अभी अधिग्रहित नहीं हुई है उससे बिना अनुमति के पेड़ उखाड़ना शुरू किए गए हैं। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया उसके बाद यह कार्य बंद हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पहला मौका नहीं जब इस तरह पेड़ उखाड़े गए हैं। करीब डेढ़ साल पहले भी इसी तरह पेड़ उखाड़ने का काम शुरू हुआ था। जब विरोध के बाद पेड़ों की गिनती हुई तो 230 पेड़ ऐसे निकले जिसकी अनुमति नहीं थी। ऐसे में ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और एनएचएआई को वह बार-बार गांव में निजी संपत्ति को हो रहे नुकसान के बारे बता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फोरलेन कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर ओमी चंद ने ग्रामीणों के आरोपों को खंडन किया है। उन्होंने कहा कि निजी भूमि में किसी प्रकार के पेड़ नहीं उखाड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि फोरलेन कार्य वहीं किया जा रहा है, जहां तक उन्हें अनुमति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें