कृष्णगढ़ पंचायत में पांच वीर स्थल पर भंडारे में भाग लेते हुए स्थानीय लोग। संवाद
कृष्णगढ़ पंचायत में पांच वीर स्थल पर लगाया भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। कृष्णगढ़ पंचायत में स्थित पांच वीर धार्मिक स्थल पर कमेटी और गांव के लोगों के सहयोग से नई फसल की उपज से पहला भोग रोट और हलवा का भंडारा लगाया गया। कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने बताया कि पंचायत के गांव सेरी में पांच वीर का वर्षों पुराना चबूतरा है। स्थानीय लोग खेत की उपज को भंडारे के रूप में पहले इस स्थल पर रोट कढ़ाई बनाकर पांच वीर को चढ़ाते हैं व उसके बाद अपने अपने घरों में प्रयोग करते हैं। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। रविवार को कमेटी के सदस्यों ने यहां नई फसल की उपज का भंडारा लगाया। इससे पूर्व सभी लोगों ने यहां पूजा अर्चना की व ग्राम देवता पंजवीर को रोट-हलवा का भोग लगाया।
इस मौके पर पंचायत के उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, कमेटी के उप प्रधान संदीप तनवर, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, मुख्य सलाहकार मनसा राम रनोट, धीरज चौहान, प्रवीण कुमार, मुकुल, नवनीत, सौरव, लक्की, उमेश व प्रेमचंद के अलावा अन्य लोगों ने अपना सहयोग दिया।