फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशहर-जांडू-दिग्गल बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग

विज्ञापन
Villagers demand to start Ramshehar-Jandu-Diggal bus service
विज्ञापन
रामशहर(सोलन)। दिग्गल पंचायत के प्रधान ने बंद बड़ी जांडू-दिग्गल बस सेवा को चालू करने की मांग उठाई है। पंचायत ने आरएम को भी भेजा है। सरकार ने स्कूल कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय तो कर लिया लेकिन परिवहन निगम की बंद सेवाओं के बहाल नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई लोगों के पास दोपहिया वाहन है लेकिन उनका अधिकतर समय बच्चों को लाने ले में ही व्यतीत हो रहा है। वे अन्य काम नहीं कर पा रहे है। जिनके पास कोई साधन नहीं हैं, वे छात्र चाह कर भी स्कूल जाने में असमर्थ हैं। रामशहर-जांडू-दिग्गल बस सेवा जो लॉकडाउन के दौरान बंद कर दी गई थी, उसे अभी तक चालू नहीं किया गया है।
इस कारण दिग्गल कॉलेज और आईटीआई में जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दिग्गल पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान पवन कौशल ने परिवहन निगम नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर इस बस सेवा को बहाल करने का आग्रह किया है। इससे स्कूल, कॉलेज और आईटीआई जाने वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें