नालागढ़ के किरपालपुर में आयोजित ग्राम सभा की विशेष बैठक में मौजूद महिलाएं। संवाद
जीपीडीपी को भी दिया गया अंतिम रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ विकास खंड के तहत किरपालपुर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन में किया गया। सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सरोज देवी ने की। इस सभा में जीपीडीपी (ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान) को अंतिम रूप दिया गया।
पंचायत सचिव ललिता शर्मा ने बताया कि इस बैठक में इस वर्ष के विषय (थीम) आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला गांव के अनुसार बजट 2024-25 के लिए जीपीडीपी के अनुसार ग्राम सभा में अनुमोदन किया गया। ग्राम सभा में थीम के आधार आगामी वर्ष के लिए किए जाने वाले कार्यों की चर्चा की गई और उसका अनुमोदन किया गया ।
इस अवसर पर उप प्रधान मुकेश सैनी, सचिव ललिता शर्मा, वार्ड पंच रशपाल कौर, शकुंतला देवी, रामकौर, सरोज देवी, प्यारी देवी, तकनीकी सहायक दर्शन सिंह, ग्राम रोजगार सेवक मेवा राम के अलावा पूर्व प्रधान और समाज सेवी गुरप्रताप सिंह भी उपस्थित थे।