फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विक्रम सिंह व शालिनी के सिर सजा बेस्ट एथलीट कस खिताब

विज्ञापन
रामशहर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रामशहर काॅलेज में सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में गौरव ठाकुर प्रथम, विक्रम सिंह रहे दूसरे स्थान पर

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान बीए तृतीय वर्ष के छात्र विक्रम सिंह और छात्रा शालिनी को सत्र का बेस्ट एथलीट चुना गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में विक्रम पहले, कुलविंद्र दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में शालिनी प्रथम, ज्योति द्वितीय व परला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में गौरव ठाकुर प्रथम, विक्रम सिंह द्वितीय और अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने 200 मीटर में शालिनी पहले, पुष्पा दूसरे और मायावती तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में गौरव ठाकुर प्रथम, अनुराग द्वितीय और सोमनाथ तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में छात्राओं में शालिनी प्रथम, पुष्पा द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लंबी कूद में गौरव ने प्रथम, अनुराग द्वितीय और कुलविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं के वर्ग में लंबी कूद में हेमपुष्पा प्रथम, संजना द्वितीय और परला तृतीय रहीं। ऊंची कूद में विक्रम सिंह प्रथम, सुशील कुमार द्वितीय और गौरव ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में प्रियंका प्रथम, पूनम द्वितीय और शालिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में विक्रम प्रथम, कुलविंद्र द्वितीय और सुशील तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं में जैवलिन थ्रो में शालिनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और पूनम तीसरे स्थान पर रहीं। शॉर्टपुट थ्रो में विक्रम प्रथम, अनुराग द्वितीय और सुशील तृतीय स्थान पर रहे। इसी खेल में छात्राओं में शालिनी प्रथम, हेमपुष्पा द्वितीय और सोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संदीप कुमार, डीसी नेगी, सुमन कुमारी, डॉ. तनु कलसी, शशि के. पालनाटा, संजय कुमार, रामचंद और समस्त गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

रामशहर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद लगाता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें