ब्राहमण माजरा स्थित ऋषि आदर्श वैली के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए विद्
- फोटो : प्रीे रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण में मौजूद विधायक व एसएसबी जवान।
ऋषि आदर्श विद्यालय में वार्षिक समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ऋषि आदर्श विद्यालय ब्राह्मण बेली में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मानपुरा के एक निजी उद्योग के संचालक रवि पगारिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक राजेश कपलेश, चेयरपर्सन निशा शर्मा और पीटीए अध्यक्ष मुल्तान चंद ने की। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें हिमाचली नाटी, देशभक्ति नाटक, गिद्दा, फनी स्किट, शिव तांडव और पंजाबी भंगड़ा प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम के बीच में प्रधानाचार्य डिंपल ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पिछले सत्र के परीक्षा परिणाम और वर्तमान सत्र की उपलब्धियों का विवरण दिया गया। मुख्यातिथि ने सत्र 2024-25 के शैक्षणिक क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।