इलाके को प्लास्टिक मुक्त बनाने की रहेगी प्राथमिकता, घरों में बांटे जाएंगे कपड़े के बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। रोटरी क्लब कसौली की बैठक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में रोटेरियन रवि प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से विकास सिंगला को प्रधान चुना। चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष मदनजीत सिंह ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को सभी के समक्ष रखा। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में कसौली को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य रहेगा। इसमें सभी घरों में कपड़े के बैग वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा वेस्ट वॉरियर के साथ मिलकर कसौली को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। रोटरी के तहत उजाला प्रोजेक्ट व नन्हें दीपक प्रोजेक्ट के माध्यम से भी स्कूलों में बच्चों को अवश्यक पाठ्न सामाग्री वितरीत की जाएगी। बैठक के दौरान राजकुमार सिंगला, बिन्नी चड्डा, एजे सिंह, अमन चड्डा, मोहित मुंशी, इनरव्हील क्लब कसौली की प्रधान मंजूला सिंगला, किरण सिंगला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।