फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बसाल पंचायत में 24 व 25 को लगेगा विजेश्वर देव मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। बिजेश्वर देवता मेला बसाल का आयोजन 24 से 25 अक्तूबर तक किया जा रहा है। पंचायत के उपप्रधान किरण किशोर ठाकुर ने बताया कि मेले के पहले दिन बुधराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेले का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा मेले के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सहित विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के पहलवान भी भाग लेंगे। मेले के समापन मौके पर कसौली विधायक विनोद सुल्लतानपुरी और राजेश कश्यप बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मेले के पहले दिन सुबह दस बजे से कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं दोपहर करीब 12 बजे से स्कूली बच्चों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। वहीं रात्रि संध्या में विजेश्वर देव का करयाला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें