फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राज्यपाल को विहिप ने भेजा ज्ञापन, जिहादी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
नालागढ में विहिप का प्रतिनिधमंडल में एसडीएम  को ज्ञापन सौंपते हुए- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। विश्व हिंदू परिषद की नालागढ़ इकाई ने सोलन विभाग मत्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपमंडल अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन भेजा। इसमें हिमाचल प्रदेश में विशेष समुदाय की ओर से बढ़ती जिहादी गतिविधियां, लैंड जिहाद, लव जिहाद व बढ़ते नशे के प्रसार को रोकने के लिए ठोस एवं त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान सदस्यों ने बताया कि वर्तमान समय में बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ जिहादी मानसिकता वाले लोगों ने यहां के लोगों को भड़काकर नष्ट, भ्रष्ट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। यहां के भोले भाले लोगों में असमानता का जहर घोला जा रहा है। उनको नशे का लिप्त किया जा रहा है, जिससे अनेक परिवार टूटने के कगार पर खड़े हैं। इस मौके पर विभाग मंत्री राजेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अरविंद वर्मा, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजीका सरोज वाला, जिला उपाध्यक्षा बनिता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें